बरेली: अंकल बेच रहे स्मैक, आंटी करा रही वेश्यावृत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, बरेली। शहर में इन दिनों अंकल-आंटी की जोड़ी अपने काले कारनामों के चलते चर्चा में हैं। अंकल स्मैक का मोटा काम करते हैं और आंटी मासूम लड़कियों को वेश्यावृत्ति के दलदल में डालकर उनकी जिंदगी को नर्क बना रही है। इसमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले अंकल और आंटी की जोड़ी इस …

संजय शर्मा, बरेली। शहर में इन दिनों अंकल-आंटी की जोड़ी अपने काले कारनामों के चलते चर्चा में हैं। अंकल स्मैक का मोटा काम करते हैं और आंटी मासूम लड़कियों को वेश्यावृत्ति के दलदल में डालकर उनकी जिंदगी को नर्क बना रही है।

इसमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले अंकल और आंटी की जोड़ी इस समय जमकर पैसा कमा रही है। दोनों एक नए थाना क्षेत्र में अपना अड्डा बना चुके हैं। इनके साथ एक और महिला शमिल हो गई है। मोहल्ले के लोगों के विरोध के बाद भी पुलिस इनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है।

फरीदपुर के रहने वाले स्मैक तस्कर को उसके पहचानने और जानने वाले लोग अंकल के नाम से जानते हैं। अंकल लंबे समय से स्मैक का काम कर रहे हैं। उनकी बरेली में अच्छी पहचान भी है। वहीं, कर्मचारी नगर की रहने वाली आंटी ने अपने घर को वेश्यावृत्ति का अड्डा बना लिया है। उसके यहां बाहर से 15-16 साल की लड़कियां आती हैं और वहां देह व्यापार होता है। उससे कोई कुछ कह नहीं सकता। पुलिस के कुछ लोगों का भी वहां पर उठना-बैठना है।

कुछ समय से अंकल और आंटी की दोस्ती गहरा गई है। अब स्मैक और देह का कारोबार एक साथ हो रहा है। इसके लिए उन्होंने कैंट के ठिरिया में एक महिला के घर पर अड्डा बना लिया है। वहां के लोग भी महिला का विरोध करते हैं लेकिन वहां नकटिया चौकी के दो सिपाहियों का आना-जाना है इसलिए कानून की शह में यह धंधा फल-फूल रहा है।

अगर पुलिस के संरक्षण में कोई गलत काम हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। आरोप साबित होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ की गलत काम करने वालों की गिरफ्तारी भी होगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार