बरेली : आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा और भविष्य की संभावनाओं की चुनौतियों पर चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र में आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने आत्मनिर्भर भारत की रूपरेखा और भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक केंद्र समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान नए भारत का विजन है, इसका उद्देश्य भारतवर्ष के नागरिकों को स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था की आधारभूत संरचना और प्रणाली का विकास करना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्वर्णिमा गुप्ता, द्वितीय दीपांशु दीप और तृतीय कशिश पाल रहे। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डॉ. इंदरप्रीत कौर, मो. फैज, प्रतिमा, विधि, इंशा खान, सुमित सिंह, साई दीपेंद्र, अमित यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार