शाहजहांपुर: 40 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ के साथ पुलिस की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जैतीपुर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम और जैतीपुर पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 400 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत 40 लाख रुपये है।

जैतीपुर पुलिस और एएनटीएफ टीम को शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि बहगुल नदी पुल पर तिलहर की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आ रहा है और उसके पास मादक पदार्थ है। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स बरेली की सीओ प्रतिमा सिंह, जैतीपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया तस्कर जिशनू निवासी बझेड़ा भगवानपुर थाना जैतीपुर है। पुलिस ने उसके कब्जे 400 ग्राम स्मैक व एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि गांव खेड़ा रठ के फारुख ने स्मैक बेचने के लिए दी थी। उसने कहा था कि इस स्मैक को बेचकर आओ और पैसा आधा-आधा बांट लेंगे। वह स्मैक को बेचने जैतीपुर जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर दिया। टीम में प्रतिमा सिंह सीओ एएनटीएफ बरेली, जैतीपुर एसओ अवधेश कुमार, उप निरीक्षक विकास यादव आदि थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका