मोहित राठौड़ जैसे जवानों की बदौलत सुरक्षित हैं देश की सीमाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा के मुख्य सचेतक व आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यक्रमों में की शिरकत

बदायूं, अमृत विचार : संसद में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक व आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। विधानसभा बिसौली क्षेत्र के गांव नगला बारह में अपने निजी सचिव रहे डीके यादव के छोटे भाई के निधन पर उनके घर पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर में शहीद मोहित राठौड़ के आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

सांसद ने कहा कि शहीद मोहित राठौड़ जैसे जवानों की बदौलत ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। ऐसी महान हस्तियों की वजह से ही दुनिया का कोई देश भारत पर टेढ़ी निगाह से नहीं देख पाता है। जिसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों में गए। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। तहसील व थाने दलाली के अड्डे बन चुके हैं। जिससे लोगों में भाजपा के प्रति आक्रोश है।

जनता प्रदेश नेताओं के झूठ को अच्छी तरह से समझ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर आशा भरी नजर से देख रही है। इससे स्पष्ट होता है 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद सपा सरकार बनेगी। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, बिलारी से विधायक फहीम खां, विपिन यादव, अवधेश यादव, सुनील यादव, ब्रजेंद्र यादव, चंद्रकेश गुरुजी, सर्वेश यादव, गयासुद्दीन गुड्डू, राहुल यादव, भीष्म, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार