Kanpur: घाटमपुर में युवक की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर नंदना क्षेत्र के गांव सरखेलपुर में एक युवक की नदी में डूब कर मौत हो गई। युवक नदी में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने पीएम न कराने की बात कही है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरखेलपुर गांव निवासी महेश नागर का पुत्र रोहित उर्फ गोलू उम्र 20 वर्ष जो नोन नदी घाटमपुर से राठीगांव मार्ग पर बुमराह पीपर घाट नदी में नहाने गया था। पानी में गहराई पर जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव को 2 घंटे बाद खोज निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई न चाहते हुए पोस्टमार्टम न कराने बात कही। पिता महेश नगर ने बताया की बड़ा पुत्र राजेश जो बीमार चल रहा था, उसको घाटमपुर से दवा दिलाकर घर लौट रहा था। 

तभी बुमराह स्थित पीपर घाट नोन नदी के पास पहुंचे। बीमार बड़ा भाई वहीं छाया में  बैठ गया। जबकि रोहित वहां नहाने लगा। रोहित को तैरना नहीं आता था। नदी के तेज बहाव के कारण वह गहराई में पहुंच गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें- बिजली कनेक्शन में एनओसी के मामले पर भड़के व्यापारी, Kanpur के नवीन मार्केट व शिवाला में अभी रजिस्ट्री नहीं

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly: भरी पंचायत में सास और साले की हत्या करने वाला दामाद पुलिस मुठभेड़ में ढेर
यूपी में कृषि-शिक्षा को मिली बड़ी सौगात: 49.81 करोड़ का बजट मंजूर, नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी में 250 सीटों का बनेगा नया छात्रावास
यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला: कक्षा 9 से 12 तक NCERT किताबें सिर्फ 393-458 रुपये में, महंगी निजी किताबों पर लगेगी रोक
यूपी में शिक्षा क्रांति का नया दौर: ‘स्कूल चलो’ अभियान तेज, डिजिटल कक्षाओं से गुणवत्ता में उछाल, रिक्त पदों को भरने के सख्त निर्देश
किसानों की मौसम जानकारी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कृषि मंत्री ने स्काईमेट कंपनी को दी कड़ी फटकार, सिस्टम समय पर न लगने पर ब्लैक लिस्टेड करने की दी चेतावनी