पुलिस टीम को चकमा देकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वॉय के हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साथी की गिरफ्तारी के बाद दूसरे हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी लखनऊ पुलिस

लखनऊ/बाराबंकी, अमृत विचार : फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय भरत कुमार प्रजापति (32 वर्ष) हत्याकांड का मुख्य आरोपी गजानन दुबे बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। लखनऊ पुलिस की तीन टीमों को उसने चकमा दे दिया। अब लखनऊ की चिनहट पुलिस गजानन को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।

चिनहट सतरिख रोड के सविता विहार निवासी भरत कुमार बीती 24 सितंबर को एक लाख रुपये के कीमत के दो मोबाइल की डिलीवरी देने गया था। इस दौरान मोबाइल और कैश लूटने के बाद गजानन दुबे और उसके साथी आकाश शर्मा ने भरत की हत्या कर दी थी और शव बैग में भरकर माती में जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी गजानन पर जिले के कुर्सी थाने में अमानत में खयानत की धारा का केस साल 2021 में दर्ज हुआ था। जिसमें वह जमानत पर था, लेकिन बेल बॉन्ड नहीं भरा था। वारदात को अंजाम देने के बाद इसी केस में गजानन ने बुधवार को सरेंडर कर दिया

संबंधित समाचार