रायबरेली में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 रायबरेली, अमृत विचार । थाना क्षेत्र के लखनऊ - प्रयागराज हाईवे पर नवाबगंज के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बुधवार को शैलेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार (18) निवासी ग्राम पूरे मखनिया भाव थाना भदोखर बाइक से जगतपुर की तरफ से अपने घर जा रहे थे। नवाबगंज के पास रायबरेली की तरफ से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां पर देखते ही सीएचसी के चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी के डॉ. लईक अहमद ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। जगतपुर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोडवेज की टक्कर से बाइक चालक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार