सुल्तानपुर : तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर की लूट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बल्दीराय, सुलतानपुर/ अमृत विचार : स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पारा बाजार के पूरे मिर्जा सादुल्लापुर गांव में अंसार हुसैन पुत्र नवाब हैदर के घर  देर शाम तीन बदमाश मुंह बांधकर घुस कर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान चार कमरों के अन्दर रखी लोहे की अलमारी के लाक़ तोड़कर  पीड़ित के बहू के रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी की लूट किया।

विरोध करने पर अंसार हुसैन की बहू मेहनाज पत्नी कल्बे हैदर की  गर्दन पर चाकू से वार किया जिसके कारण घायल हो गई ।घायल  इलाज सीएससी पर चल रहा है‌।वहीं लूटपाट के दौरान अंसार की पत्नी फूल जहां कमरे में नमाज पढ़ रही थी उनके भी गर्दन पर बदमाशों ने चाकू लगा दिया।

लूटपाट करने के बाद पीछे से बने दरवाजे के रास्ते से बदमाश बाहर निकल गए। जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर बल्दीराय थाना अध्यक्ष आरवी सुमन, सीओ बल्दीराय सौरभ सामंत पहुंच कर निरीक्षण कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार