बरेली: सौ फुटा रोड के पटाखा कारोबारियों को मिली कोरोना की ‘संजीवनी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा रोड के थोक पटाखा कारोबारियों को कोरोना की ‘संजीवनी’ मिल गयी। उन्हें अभी इस रोड से नहीं हटाया जाएगा। न ही आबादी से घिरी दुकानों के लाइसेंस निरस्त किये जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कारोबारियों को राहत दी है। शासन ने कहा है कि कोरोना काल में …

बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा रोड के थोक पटाखा कारोबारियों को कोरोना की ‘संजीवनी’ मिल गयी। उन्हें अभी इस रोड से नहीं हटाया जाएगा। न ही आबादी से घिरी दुकानों के लाइसेंस निरस्त किये जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कारोबारियों को राहत दी है। शासन ने कहा है कि कोरोना काल में कारोबारी परेशान रहे।

ऐसी स्थिति में उनके साथ सख्ती की जरूरत नहीं है। इस राहत से कारोबारियों को मार्च, 2021 तक राहत मिल गयी। उन्हें अगले साल मार्च के बाद शहर से बाहर दुकान शिफ्ट करने के लिये प्रशासन कहेगा। इसके साथ ही लाइसेंस नवीनीकरण कराने में भी पेच नहीं है। इस रोड की अधिकांश कारोबारियों के लाइसेंस रिन्यू किया जा चुका है।

अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सौ फुटा रोड आबादी से घिर चुका है। एक दो साल बाद यहां के हालात और खराब हो जाएंगे। यहां कारोबारी पटाखों का थोक कारोबार करते हैं, इसलिये आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत यहां से थोक दुकानें शहर से बाहर शिफ्ट की जानी हैं लेकिन इस वर्ष इन्हें नहीं हटाया जाएगा।

मिनी बाईपास की दुकानें भी अभी नहीं हटायी जाएंगी। कोविड काल नहीं आता तो मई माह से ही इन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाती। मार्च, 2021 तक इन्हें राहत दी गयी है। बता दें कि अग्निशमन विभाग ने सौ फुटा रोड की थोक दुकानों की जो रिपोर्ट दी थी, उसमें कई दुकानों को आबादी से घिरा होने का जिक्र किया था। उन दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की बात भी सामने आयी थी।

संबंधित समाचार