पीलीभीत: हत्या के मामले में पुलिस का ढीला रवैया, आत्मदाह करने लखनऊ पहुंचा परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

बीसलपुर, अमृत विचार। भाई की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर परिवार के पांच सदस्य लखनऊ पहुंच गए।  विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले थे कि हजरतगंज पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया। संबंधित थाने में लेजाकर पांचों से पूछताछ की गई। जिसमें परिवार ने पीलीभीत पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए असंतोष जाहिर किया। वहीं, नामजद आरोपियों पर घर के बाहर आकर धमकाने व गुंडई करने के आरोप लगाए। लखनऊ पुलिस से मिली जानकारी के बाद जनपद स्तर पर भी पुलिस विभाग में खलबली मच गई। अफसर बीसलपुर कोतवाली पहुंचे और संबंधित मामले को लेकर मंथन किया जाता रहा। 

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसके भाई की दो माह पूर्व गांव के अरुण राना, शिवम राना, जतिन राना, सचिन राना, मिथुन राना, विपिन मौर्य, अखिलेश मौर्या , छेदा लाल मौर्य ने पिटाई कर दी थी। इसकी रिपोर्ट भी उस वक्त दर्ज कराई गई थी। आरोपी सुलह करने का दबाव बना रहे थे। जब भाई ने फैसला करने से इन्कार कर दिया तो आठ सितंबर को घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसे घर से खींच ले गए और पीटा। परिवार की युवतियों से भी छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की गई। इसके बाद भाई का शव फंदे से लटका मिला था। आरोप है कि इसी रंजिश में भाई हत्या कर दी गई। इसके बाद आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। मगर, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हजरतगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार सुलह का दबाव बनाते हुए धमका रहे हैं। पुलिस से कहते हैं तो वह कहती है कि धमकी देने आए तो वीडियो बनाकर दे देना। न्याय की उम्मीद कम हुई तो लखनऊ आत्मदाह करने के लिए आ गए थे। परिवार ने किसी के बहकाने और राय के आधार पर लखनऊ पहुंचने की बात से भी साफ इन्कार कर दिया। लखनऊ पुलिस से मामले की जानकारी मिली तो जनपद पुलिस में भी खलबली मच गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा