लखीमपुर खीरी: तो इसलिए महिला सिपाही ने खा लिया जहर....अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अभियोजन कार्यालय पुलिस ऑफिस में तैनात है महिला आरक्षी

लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। पुलिस कार्यालय में अभियोजन शाखा में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पहले उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। 

सिविल लाइन में रह रही महिला सिपाही नेहा ने गुरुवार को घर पर को कोई जहरीली चीज खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे पहले शहर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। डॉक्टर के रेफर करने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी संदिग्ध जहर बताया है। महिला सिपाही की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिपाही नेहा बताया कि उसकी मां ने चावल के डब्बे में जहरीली दवा रखी थी। उसको इसका ध्यान नहीं था। गुरुवार को उसने बिना धुले चावल बनाकर खा लिए। चावल का स्वाद बदला होने पर उसको इसका एहसास हुआ। उसने चावल के डब्बे में देखा तो उसमें दवा थी। उसने अपने परिचितों को जानकारी दी और अस्पताल पहुंची।

संबंधित समाचार