बरेली: प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निकाह से इनकार करने पर युवती प्रेमी के घर के बाहर आ धमकी। हंगामा करते हुए वह प्रेमी से निकाह करने की बात कहती रही। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मामला भोजीपुरा क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। निकाह से इनकार करने पर युवती प्रेमी के घर के बाहर आ धमकी। हंगामा करते हुए वह प्रेमी से निकाह करने की बात कहती रही। इस दौरान तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मामला भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार को एक युवती प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा करने लगी। यह देखकर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई और यही कहती रही कि मुझे प्रेमी से निकाह करना है।

लोगों ने सूचना देकर पुलिस बुला ली। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। युवती जब भी शादी करने का दबाव बनाती तो वह बहानेबाजी करने लगता। युवती ने बताया कि कुछ दिन से उसका प्रेमी बात-बात पर गुस्सा करने लगा।

फोन उठाना भी बंद कर दिया। कई बार मोबाइल पर मैसेज भेजे, उसका भी कोई जवाब नहीं दिया। निकाह न होने से वह दिन रात तनाव में रहने लगी। देर शाम तक युवती का हंगामा जारी रहा। पुलिस ने बताया कि देर रात तक युवती की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। अगर आती भी है तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार