शाहजहांपुर: आठ महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बंद कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला शव, पति दिल्ली में करता है काम

खुदागंज/शाहजहांपुर, अमृत विचार। रजियापुर गांव में एक महिला ने कमरे का दरवाजा बंद करके कमरे के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतका ने आठ माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। मृतका का पति दिल्ली में नौकरी करता है। उसका मायका मैनपुरी जिले में है।
 
खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव रजियापुर निवासी रोहित ने आठ माह पूर्व 22 वर्षीय नंदनी से कोर्ट मैरिज की थी। उसका मायका मैनपुरी जिले में है। वह अपने पति के साथ रहने लगी थी। उसका पति रोहित करीब 20 दिन पूर्व दिल्ली काम करने के लिए चला गया। वह यहां पर सास आदि के साथ रह रही थी। शुक्रवार की दोपहर सभी को खाना खिलाने के बाद वह एक कमरे में सोने के लिए चली गयी। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। वह शाम पांच बजे तक सोकर नहीं उठी तो ससुराल वालों ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। दरवाजे को धक्का देकर कुंडी तोड़ दी। ससुराल वालों ने देखा कि नंदनी का शव दुपट्टे से पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। सूचना पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि उसका मायका मैनपुरी में था। उसकी पति से फोन पर रोज बात होती थी। मायके वाले नंदनी से कोई संबंध नहीं रखते थे। उसने आत्महत्या क्यों की, कुछ पता नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार