कानपुर में पत्नी की हत्या करने वाले पति की भी मौत: घटनास्थल से बरामद हुई थी कुल्हाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गुजैनी थाना क्षेत्र में स्तिथ पिपौरी के अर्शा गांव में मकान बेचने के विवाद में बुधवार को पत्नी शशि की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर जान देने की कोशिश करने वाले बुजुर्ग प्रहलाद सिंह ने शनिवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जीआरपी को पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले थे।

जीआरपी ने उन्हें उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवा कर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। गुजैनी थानाप्रभारी विनय तिवारी ने बताया प्रहलाद सिंह ने सोते समय पत्नी शशि के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी थी।

इसके बाद वह घर से निकल कर करीब चार किमी दूर झांसी रेलवे ट्रैक पहुंच गया था। पुलिस को घटनास्थल से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद हुई थी। बेटे सतेन्द्र की तहरीर पर प्रहलाद के खिलाफ पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज गई थी । अब हत्यारोपी की मौत के बाद इस मामले में मुकदमा स्पंज हो जाएगा।

संबंधित समाचार