अयोध्या: महरानी दुर्गावती के बताए रास्ते पर चले गोंड समाज- पवन पांडेय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार : गोंड वीरागंना महारानी दुर्गावती की 500वीं जयन्ती लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल गोंड और संचालन दल सिंगार गोंड ने किया। 

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पारसनाथ यादव, केपी गोंड, कन्हैया गोंड, लालमन गोंड, शिवनाथ दास, बुद्धिराम गोंड, विश्ववास गोंड ने महरानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। पूर्व मंत्री ने महारानी दुर्गावती के जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ कहा गोंड समाज को महारानी दुर्गावती जी के दिखाये गये रास्ते पर चलना चाहिए।

गोंड महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड ने कहा कि हमारी माँगे सरकार लगातार अनसूनी करती चली आ रही है। कहा समाज शैक्षिक, समाजिक, राजनीतिक भागीदारी करे। छेदी सिंह ने विस्तार से दुर्गावती जी के संघर्षाे पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बृजेश सिंह चौहान, राम अचल यादव, इन्द्रजीत यादव, सरोज यादव, बख्तियार  खान आदि ने सम्बोधित किया। बलराम मौर्य ने कन्हैया लाल गोंड, लालमन गोंड, केपी गोंड, रामकृपाल गोंड, दलसिगार गोंड, शिवनाथ दास, विश्ववास गोंड, बुधिराम गोंड का पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: भगवान राम का चरित्र हर किसी के लिए आदर्श - लल्लू सिंह

संबंधित समाचार