नोएडा में 11 साल की बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म
नोएडा (उप्र)। नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस …
नोएडा (उप्र)। नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस की सूचना के आधार पर थाना फेस -3 पुलिस ने बुधवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
