Deoria News: स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। देवरिया में पिछले सप्ताह स्कूल से लौट रही दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि गुप्त चना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की थी। उन्होंने बताया कि खुद को पुलिस से घिरा पाकर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए। 

cats

अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास से दो देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ तरकुलवा थाना अंतर्गत कंचनपुर से सिरसिया गोठा मार्ग के पास रविवार और सोमवार की रात हुई। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। 

तरकुलवा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली छात्राओं से बीते चार अक्टूबर को धीरज पटेल और रित्विक ने कथित रूप से छेड़खानी की थी। दोनों की उम्र अठारह से बीस वर्ष के आसपास है। स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में तरकुलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  

यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान: कराची हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट में चीन के दो श्रमिकों की मौत, आठ अन्य घायल

संबंधित समाचार