बाराबंकी:दुकान में लाखों की चोरी
फतेहपुर,बाराबंकी|नगर पंचायत बेलहरा कस्बे के मुख्य चौराहे पर चोरों ने चांद ट्रेडर्स की दुकान में लाखों की चोरी कर फरार हो गये। वही पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने दुकान में करीब 2500 हजार नकदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ करके फरार हाे गये। सोती रही पुलिस ताबड़तोड़ चोरियो से व्यापारियों में …
फतेहपुर,बाराबंकी|नगर पंचायत बेलहरा कस्बे के मुख्य चौराहे पर चोरों ने चांद ट्रेडर्स की दुकान में लाखों की चोरी कर फरार हो गये। वही पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने दुकान में करीब 2500 हजार नकदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ करके फरार हाे गये।
सोती रही पुलिस ताबड़तोड़ चोरियो से व्यापारियों में फैली दहशत
नगर पंचायत बेलहरा कस्बे में बुधवार की रात बाबासाहेब मंदिर के बगल और पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने पूरी रात दुकान में जमकर लूटपाट की। बेलहरा भटुआमऊ निवासी चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज खान के भाई सुजात की चांद ट्रेडर्स की दुकान में बीती रात चोरों ने छत पर से जीने का ताला तोड़कर दुकान से 2500 हजार की नगदी, पांच समरसेबुल ,50 डिब्बा नेजुल प्लेजर, 105 डिब्बा बैंरिग, 10 नल के सेलेन्डर सहित लगभग दो लाख के सामान पर हाथ साफ किया। मेन चौराहे पर चोरी की वारदात को लेकर लोगों में काफी रोष है और पुलिस की रात्रि गस्त पर भी सवाल उठ रहे है। लगभग दस पंद्रह दिन पहले इसी बाबासाहेब चौराहे पर मां गायत्री वस्त्रालय की दुकान जिसमें 80 हजार नगदी व लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया था| गौरतलब है अभी तक पुलिस ने एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है, विगत 2 महीनों में कई चोरी की घटनाओं से कस्बे के व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है|
