लखीमपुर खीरी: रिटायर्ड शिक्षक के घर 10 लाख की चोरी, चोनों ने परिवार को कमरे में किया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

नकदी-जेवर तो चोरी हुआ, 12 कारतूस भी ले गए चोर

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना निघासन के गांव खैरहनी निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक हरद्वारीलाल पांडेय के घर रविवार की रात चोर घुस गए। बाहर से कपड़े से कुंडी बांधकर सो रहे परिवार वालों को कमरे में बंद कर दिया। चोर ड्राइंग रूम में रखी दो अलमारियों का लॉक तोड़कर 60 हजार की नकदी समेत करीब दस लाख रुपये के जेवर और 12 जिंदा कारतूस चोरी कर ले गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चोरों की दहशत व्याप्त हो गई है।

गांव खैरहनी निवासी हरद्वारी लाल पांडेय ने बताया कि रविवार की रात चोर उनके घर में घुस आए। वह परिवार समेत जिस कमरे में सो रहे थे। उस कमरे की कुंडी बाहर से कपड़ों से बांध दी। ड्राइंग रूम में रखी लोहे की दो अलमारियों को सब्बल से तोड़ दिया। उसमें रखे 60 हजार रुपये, 20 ग्राम का सोने का मटरमाला, सोने के कुंडल, झाले, टॉप्स, अंगूठी, चेन समेत करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 12 बार बोर के जिंदा कारतूस चोरी कर लिए। रात करीब दो बजे के बाद जब वह लघुशंका करने के लिए उठे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद था। शोर शराबा करते हुए किसी तरह से दरवाजा खोलकर वह बाहर निकले तो देखा ड्राइंग रूम के दरवाजे के पास खड़ा चोर खेतों की तरफ भागने लगा। वह पीछा कर जब खेत की तरफ गए तो चार अन्य चोर उसे देखकर भाग निकले। उन्होंने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
 
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल 
गांव खैरहनी निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर है। हाईवे पर पुलिस रात में गश्त भी करती है। खैरहनी निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक हरद्वारीलाल पांडेय का घर हाईवे से महज 50 मीटर की दूरी पर है। खास बात यह है कि कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट प्वाइंट भी है, लेकिन चोरों में पुलिस का कोई भय नहीं दिखा और वह बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे गए। इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था भी सवालों के घेरे में  गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता