बरेली:पहले खाते से 5.31 लाख रुपये उड़ाए, फिर लिंक भेजकर दोबारा ठगने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो बार में पैसे कटने का आया मेसेज, साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज

बरेली,अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 5.31 लाख रुपये उड़ा दिए। इसके बाद भी ठग ने कॉल कर लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा व्यक्ति को ठगी का अहसास हुआ। व्यक्ति ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके मोबाइल पर 30 सितंबर को दो मेसेज आए। पहला मेसेज 4.81 लाख रुपये और दूसरा 50 हजार रुपये कटने का आया। कुछ देर में दोनों मेसेज खुद ही डिलीट हो गए। इसके बाद एक अंजान नंबर से फोन आया और उसने कहा कि उनके खाते से जो ट्रांजक्शन हुआ है, वह उनकी गलती से हुआ है। इस पर उन्होंने मना किया तो ठग ने कहा कि वह व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा है, तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

 

संबंधित समाचार