हरदोई: जिला बदर बेटे ने बाप की ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि एक बेटे ने अपने पिता की ईंट से कुचल-कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस बुधवार की रात हुई इस तरह की वारदात की गहराई से छानबीन कर रही है।, एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी  की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है।

बताया गया है कि बुधवार की रात में कोतवाली शहर के भट्टापुरवा निवासी 52 वर्षीय सुनील गुप्ता अपने घर थे, उसी बीच उसका बेटा कुलदीप गुप्ता उसके पास पहुंचा, वह नशे की हालत में था। जैसा कि पड़ोसियों का कहना है कि किसी बात पर वह अपने पिता से झगड़ने लगा, सुनील ने उसे ऐसी हरकत करने से रोका, उसी बीच उसने अपने पिता के ऊपर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे सुनील लहूलुहान हो गया। इस तरह की वारदात होने से घर में कोहराम मच गया। आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े, उसी बीच कुलदीप फरार हो गया। 

सुनील को मेडिकल कालेज ले जाया गया,उसी दौरान उसकी मौत हो गई। बताते है कि कुलदीप कई बार जेल जा चुका है, उसे ज़िला बदर किया जा चुका है। इसका पता होते ही एसएचओ कोतवाली शहर नारायण कुशवाहा अपनी टीम के साथ पहुंचें। उसी दौरान वहां पहुंचे एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने सारे मामले की पड़ताल करते हुए ज़रूरी पूछताछ की, उन्होनें बताया कि हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:-Ratan Tata: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार