बरेली: जिले में 2946 निगेटिव, 37 नए संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 37 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 37 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, गुरुवार को 2983 लोगो की जांच रिपोर्ट जिसमें आईवीआरआई से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिले में कुल 37 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 2946 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
कांधरपुर, हरूनगला, नबावगंज, जनकपुरी, गुलाब नगर, इज्जतनगर, ललितपुर, ताजपुरा, नौगवां, भमौरा, सिविल लाइंस, प्रेमनगर, नीलकंठ कालोनी, राजपुरा, शास्त्री नगर, कटघर, गायत्री नगर, बिहारीपुर, नगरियां परिक्षित, सूद धर्मकांटा, महानगर समेत अन्य जगहों पर संक्रमित निकले है।
