Unnao News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, पांच साल पहले हुई घटना में कोर्ट ने आरोपी को माना दोषी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। खेत जाते समय युवती को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर साढ़े 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

बता दें कि असोहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ फरवरी-2019 को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सात फरवरी-2019 को उसकी बेटी खेत गई थी। तभी थानाक्षेत्र के बोधीखेड़ा के मौजीलाल ने उसे रास्ते मे रोक लिया और खेत में खड़ी झाड़ियों में खींच ले गया और उससे दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला था। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की और 13 फरवरी-2019 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आईओ संतोष कुमार सिंह ने साक्ष्य संकलित कर 31 अगस्त- 2019 को चार्जशीट दाखिल कर दी। मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान एडीजे रवि प्रकाश साहू ने शासकीय अधिवक्ता मनोज पांडेय की दलील व साक्ष्य के आधार पर मौजीलाल को 10 साल की सजा सुनाई है।

संबंधित समाचार