ससुरालीजनों पर विषाख्त पदार्थ देकर महिला को मारने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृतक महिला के भाई के अनुसार, फूफा के घर जाने पर आपत्ति करते थे ससुरालीजन

इस्लामनगर/बदायूं, अमृत विचार : इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव में महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोग कीटनाशक पिलाकर महिला को मारने का आरोप लगा रहे हैं। मायका पक्ष ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिला बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बसई निवासी हरनाम सिंह लगभग 30 साल पहले इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर में बस गए थे। जहां गांव निवासी ओमेंद्र सिंह अपनी बेटी रेखा देवी (48) की शादी की थी। रेखा के तीन बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मायका पक्ष का आरोप है कि बुधवार को ससुरालीजनों ने रेखा देवी को खेत पर बुरी तरह से पीटा और विषाख्त पदार्थ खिला दिया।

रेखा देवी घर पहुंचीं और अपने मायका पक्ष को मारपीट व विषाख्त पदार्थ खिलाने के बारे में अवगत कराया। महिला के भाई बलवीर ने बताया कि महिला के ससुरालीजन उसके फूफा नरेश पाल के घर जाने पर उसे पीटते थे। जिसके चलते उन्होंने विषाख्त पदार्थ खिलाकर रेखा देवी को मारा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार