CM योगी के ''बटोगे तो कटोगे'' वाले बयान पर भड़के सपा सांसद बर्क, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरियाणा चुनावी सभा के दौरान मंच से बटोगे तो कटोगे वाले बयान को देश की अमन और शांति को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की भाषा बोले उसे प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी इस तरह की बातों से देश में रहने वाले मुसलमान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम मुसलमान हैं, हम नहीं चाहते कि हिन्दू-मुसलमान आपस में बंटे। 

इस देश की तरक्की के लिए हमारे बुजुर्गों ने भी कुर्बानी दी है। हम एक साथ रहकर देश की दुश्मन ताकतों से लड़ना चाहते है। सपा सांसद ने कहा कि ऐसे लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कहीं न कहीं हमारे बुजर्गों द्वारा दी गई कुर्बानी पर सवालिया निशान खड़ा होता है।

यह भी पढ़ें: कारोबार व रोजगार के खुले द्वार, 11 शहरों में पाएं औद्योगिक भूखंड

संबंधित समाचार