AIIMS Raebareli: एम्स रायबरेली में एक पहिए का व्हीलचेयर पर मरीज ले जाने का वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयासरत है। इसके बावजूद जिम्मेदार तनिक भी फिक्रमंद नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एम्स में उस समय सामने आया जब एक वायरल वीडियो में मरीज को तीमारदार एक पहिए वाले व्हीलचेयर पर ले जाते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद एम्स प्रशासन में खलबली मच गई।

मामला रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) का है। जहां का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के द्वारा एक महिला मरीज को व्हील चेयर पर बिठाकर ले जाया जा रहा है। जबकि व्हीलचेयर का सिर्फ एक पहिया की लगा है। उसी के सहारे मरीज को कुछ लोग पड़कर ले जा रहे हैं, जो कहीं ना कहीं एम्स प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर नहीं दिख रही है।

वहीं इस मामले में रायबरेली एम्स चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर सुयश सिंह का कहना है कि यह वीडियो मैंने देखा है। यह व्हीलचेयर सामाजिक संस्थाओं द्वारा डोनेट की जाती हैं। यदि व्हीलचेयर क्षतिग्रस्त अवस्था में है तो उसकी रखरखाव एम्स नहीं करता बल्कि डोनेट देने वाली संस्था ही इस कार्य को देखते है। उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि एम्स में जरूरत से ज्यादा पेशेंट आ रहे है  इसलिए कभी कभी इनकी कमी हो जाती है। अभी हमारा एम्स शुरुआती दौर में है। जल्द ही इन समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Dussehra 2024: रावण दहन आज, क्या इन बुराइयों से मिलेगा हमे छुटकारा या बसी रहेगी समस्याओं की लंका

संबंधित समाचार