बदायूं: मकान और पशुशाला की दीवार गिरी, दो बकरियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सूचना मिलने पर पहुंची तहसील की टीम, क्षति का आंकलन कर सौंपी रिपोर्ट

विजय नगला, अमृत विचार। एक गांव में कच्ची दीवार अचानक गिर गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके नीचे दबकर दो बकरियों की मौत हो गई। तहसील की टीम ने मौका मुआयना किया। नुकसान का आंकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी गई है। 

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी रामदीन ने बताया कि वह शुक्रवार रात घर के दरवाजे के बाहर पशुशाला के पास सो रहे थे। पशुशाला की दीवार कच्ची थी। आधी रात को उनके मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। तेज आवाज होने पर वह चारपाई से उठे और दूर चले गए। कुछ ही देर के बाद पशुशाला की दीवार भी गिर गई। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाया। तो उसके नीचे दो बकरियां दबी मिलीं। उनकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान बृजेश सिंह पहुंचे। उन्होंने तहसील प्रशासन को सूचना दी। शनिवार को हल्का लेखपाल राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को दी गई है।

संबंधित समाचार