भारतीय थल सेना प्रमुख ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। बैठक बालूवाटार स्थित ओली के निवास पर हुई। सूत्रों ने बताया कि जनरल नरवणे तीन दिवसीय यात्रा पर नेपाल आए हुए हैं। जनरल नरवणे ने काठमांडू के बाहरी …

काठमांडू। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। बैठक बालूवाटार स्थित ओली के निवास पर हुई। सूत्रों ने बताया कि जनरल नरवणे तीन दिवसीय यात्रा पर नेपाल आए हुए हैं। जनरल नरवणे ने काठमांडू के बाहरी इलाके शिवपुरी में सैन्य कमान एवं स्टाफ कॉलेज में मध्यम स्तर के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित भी किया।

इस दौरान नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने एमएम नरवणे को नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की थी। यह दशकों पुरानी परंपरा है जो दोनों सेनाओं के बीच के मजबूत संबंधों को परिलक्षित करती है। जनरल नरवणे की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों में नए सिरे से सामंजस्य स्थापित करना भी है।

नेपाल ने इस वर्ष की शुरुआत में एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया था और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों को अपना हिस्सा बताया था। जिसके बाद दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। तब से दोनों देशों के बीच भारत की ओर से यह काठमांडू की पहली उच्चस्तरीय यात्रा है।

सेना प्रमुख को नेपाल के साथ संबंधों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए काठमांडू भेजने के भारत के फैसले को चीन द्वारा क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के प्रयासों के मद्देनजर म्यांमार, मालदीव, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत करने के भारत के व्यापक प्रयासों के हिस्से के तौर पर देखा हा रहा है।

संबंधित समाचार