लव जिहाद: हिंदू बनकर नाबालिग से किया प्यार, फिर घर में घुसकर की वारदात की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों ने रंगे हाथ पकड़े दूसरे संप्रदाय के दो आरोपी, दो फरार

कासगंज, अमृत विचार। जिले के कस्बा सोरों में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पिछले काफी समय से एक नाबालिग को परेशान कर रहे दूसरे समुदाय के युवकों ने हिंदू धर्म बता कर अपने जाल में फंसा लिया। बाद में नाबालिक को और अधिक परेशान किया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद बातचीत शुरू कर दी। शनिवार की देर रात मुस्लिम समुदाय के तीन नामजद और एक अज्ञात उसके घर तक पहुंच गए। यहां किसी वारदात की कोशिश की। हांलाकि, समय रहते परिजनों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस के हवाले कर दिए। 

मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है। नाबालिक के पिता ने सोरों कोतवाली में पुलिस को तारीख देकर एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने लिखाया है कि उनकी बेटी 13 वर्ष की नाबालिग है। उनकी बेटी व उसकी सहेली को दूसरे संप्रदाय के लोग हिंदू धर्म का बता कर गुमराह करते रहे और इंस्टाग्राम पर प्रेम जाल में फंसा लिया। धीमे-धीमे बातचीत करना शुरू कर दिया।

शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे के बाद दो मोटरसाइकिल पर चार लोग घर पहुंचे। परिजनों को जानकारी में मिल गई। फिर लव जिहाद के आरोपी पकड़ लिए। आरोप है कि वे नाबालिक को घर में घुसकर ले जाना चाहते थे या कोई अन्य वारदात को अंजाम दे सकते थे।

परिजनों और आसपास के लोगों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया और लव जिहाद की रिपोर्ट दर्ज कर दी। जबकि एक नामजद आरोपी और एक अज्ञात फरार है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इधर जो भी हो लेकिन कस्बा सोरों में यह मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। दो समुदाय के लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

पीड़िता के पिता ने तहरीर दी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय की कार्रवाई के बाद दोनों जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कस्बे में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है। कहीं कोई समस्या नहीं है। भोजराज अवस्थी, कोतवाली प्रभारी सोरों

ये भी पढ़ें- कासगंज: चंदन हत्याकांड...न्यायालय के सामने चश्मा उतार रहे चश्मदीद

संबंधित समाचार