फतेहपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई की हत्या: रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ललौली थानाक्षेत्र के कोर्रा कनक गांव का मामला

फतेहपुर, अमृत विचार। मकान के सामने रास्ते के विवाद को लेकर सगे मंझले भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी मारकर गंभीर घायल कर दिया। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के स्व. शिवबली के तीन बेटों में बड़ा बेटा राम प्रसाद निषाद, मंझला बेटा राजवन निषाद और छोटा बेटा राजाबाबू एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। मकान में सभी के निकलने के लिए रास्ते भी अलग-अलग बने हुए हैं।

मंझला बेटा राजवन निषाद अपना रास्ता बढ़ा रहा था, जिसका राम प्रसाद (46) विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर राजवन ने बड़े भाई राम प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल करने के बाद वह मौक से भाग गया। गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के सबसे छोटे भाई राजा बाबू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रास्ते के विवाद में भाई ने बड़े भैया को मारपीट कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी बच्चेलाल ने बताया कि एक मकान में तीन भाई रहते हैं रास्ते के विवाद में आरोपी ने बड़े भाई राम प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया है। 

ये भी पढ़े- Unnao: अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, चार हुए घायल, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज