प्रयागराज: रेजिडेंट डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, कार्य बहिष्कार कर उठाई सुरक्षा की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को फिर कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरु कर दी है। डॉक्टरों की इस हड़ताल के बाद अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। फिलहाल इमरजेंसी सेवाएं जारी है। हलांकि इसका असर ओपीडी पर पड़ा है।

कोलकाता की आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप और हत्या किये जाने की घटना को लेकर देश भर के डॉक्टर आंदोलन लगातार अंदोलन कर रहे हैं। इस घटना को लेकर डॉक्टरों में काफी आक्रोश है। डॉक्टर लगातार अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे है। 

इस मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के बैनरतले मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंड लगातार अब हड़ताल पर रहेंगे। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के यूपी स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. सचिन कुमार ने के मुताबिक अब सभी रेजिडेंट डॉक्टर आंदोलन करते हुए हड़ताल पर रहेंगे। जबकि इमरजेंसी सेवा के लिए रेजिडेंट डॉक्टर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। यह हड़ताल कब तक चलेगी इसका निर्णय अभी नहीं लिया गया है।

संबंधित समाचार