अयोध्या: कोरियाई दल ने रानी हो मेमोरियल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह और दो सदस्यीय कोरियाई दल ने शुक्रवार को अयोध्या रानी हो मेमोरियल स्मारक का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कोरियाई पार्क की प्रगति एवं कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र इण्डिया द एम्बेसी ऑफ रिपब्लिक ऑफ द कोरिया के डायरेक्टर हंग प्योंग के साथ आये कोरियाई दल …

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह और दो सदस्यीय कोरियाई दल ने शुक्रवार को अयोध्या रानी हो मेमोरियल स्मारक का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन कोरियाई पार्क की प्रगति एवं कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र इण्डिया द एम्बेसी ऑफ रिपब्लिक ऑफ द कोरिया के डायरेक्टर हंग प्योंग के साथ आये कोरियाई दल के साथ कुलपति ने वार्ता की। कोरियाई दल के डायरेक्टर द्वारा कुलपति प्रो. सिंह को एम्बेसी ऑफ कोरिया की तरफ से स्वागत किया गया।

इस मौके पर विश्वविद्यालय में स्थापित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र के भारत एवं कोरिया के एतिहासिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्धों पर विस्तृत चर्चा हुई। कोरियाई दल के डायरेक्टर ने विश्वविद्यालय में स्थापित कोरियाई सांस्कृतिक एवं भाषा केन्द्र की स्थापना पर प्रसन्नता जाहिर की एवं निरन्तर सहयोग का आश्वासन दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि परिसर में स्थापित कोरियाई केन्द्र को हर स्तर से सहयोग प्रदान किया जायेगा। अयोध्या जैसी पावन नगरी में कोरियाई गणराज्य का सम्बन्ध दोनो देशों के लिए गर्व की बात है। सांस्कृतिक केन्द्र के विकास के लिए विश्वविद्यालय हर स्तर पर अपनी नई पहल करेगा। जिससे दोनों देशों के सांस्कतिक, ऐतिहासिक, शैक्षणिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर कोरियाई भाषा के समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव, कोरियाई अध्ययन केन्द्र के परामर्श सदस्य ओम प्रकाश सिंह, एम्बेसी ऑफ कोरिया के सुनील रावत, अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन मिश्र, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार