हॉकी इंडिया महिला लीग नीलामी के पहले चरण में सबसे महंगी बिकीं Udita Duhan, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 महिला नीलामी के पहले हाफ में मंगलवार को चारों फ्रैंचाइजी ने 41 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। भारतीय डिफेंडर उदिता दुहान (Udita Duhan) हॉकी इंडिया महिला लीग के पहले चरण के लिए सबसे महंगी बिकी, जिन्हें श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने मंगलवार को नीलामी में 32 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा नीदरलैंड की ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन को ओडिशा वारियर्स ने 29 लाख रूपये में खरीदा।  

युवा भारतीय खिलाड़ी लालरेमसियामी को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 25 लाख में खरीदा। सुनीता टोप्पो को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 24 लाख में और संगीता कुमारी को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 22 लाख में खरीदा। इस दौरान कई विदेशी खिलाड़ियों की बोली लगी। जिसमें बेल्जियम की चार्लोट एंजेलबर्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) , जर्मनी की चार्लोट स्टापेनहोर्स्ट (सूरमा हॉकी क्लब, 16 लाख) और आस्ट्रेलिया की जेसलिन बार्टरम (ओडिशा वारियर्स , 15 लाख) अच्छे दाम पर खरीदी गई। अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया को बंगाल टाइगर्स ने 10 . 5 लाख रूपये में खरीदा।

भारतीय कप्तान सलीमा टेटे (20 लाख), इशिका चौधरी (16 लाख) और नेहा गोयल (10 लाख) को ओडिशा वारियर्स ने खरीदा। पूर्व कप्तान सविता (20 लाख), शर्मिला देवी (10 लाख) और निक्की प्रधान (12 लाख) को सूरमा हॉकी क्लब ने खरीदा । दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर (19 लाख), युवा गोलकीपर बिछू देवी खारीबम (16 लाख) और दीपिका (20 लाख) को खरीदा। 

ये भी पढ़ें : VIDEO : जसप्रीत बुमराह को उप कप्तान बनाए जाने पर रोहित शर्मा बोले- वह शुरू से हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं 

संबंधित समाचार