अयोध्या: दशरथ समाधि स्थल मूड़ाडीहा पर हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्र की लगभग 45 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन यहां दशरथ समाधि स्थल मूड़ाडीहा पर सोमवार सांय किया गया। भव्य शोभायात्रा के जरिए  प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की। 

पूरा बाजार में पुष्प वर्षा के साथ प्रतिमाओं को घाट की ओर रवाना किया गया। शोभायात्रा के शुभारंभ पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह, सुनील सिंह मुन्ना, पूरा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद सोनी और ज्वाला सोनी आदि लोग उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें- Breaking : एयर इंडिया के विमान में बम रखने की धमकी, अयोध्या में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

संबंधित समाचार