AKTU: कोरोना का खौफ, 20 प्रतिशत ही आये छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एकेटीयू के इंजीनियरिंग कॉलेजो में शुरू हुई पढ़ाईआनलाइन के साथ ऑफलाइन का भी दिया गया विकल्प अमृत विचार लखनऊ। कोविड—19 का खौफ इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों पर भी दिखा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध 750 कॉलेजों में पढ़ाई शुक्रवार को शुरू हुई लेकिन छात्रों की संख्या महज 20 प्रतिशत ही …

  • एकेटीयू के इंजीनियरिंग कॉलेजो में शुरू हुई पढ़ाई
  • आनलाइन के साथ ऑफलाइन का भी दिया गया विकल्प


अमृत विचार लखनऊ। कोविड—19 का खौफ इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों पर भी दिखा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध 750 कॉलेजों में पढ़ाई शुक्रवार को शुरू हुई लेकिन छात्रों की संख्या महज 20 प्रतिशत ही दिखी। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन भी मान रहे हैं अभी छात्रों मे कोरोना का डर बना हुआ है। बीते गुरूवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय पाठक की ओर से जारी आदेश के बाद शुक्रवार से कॉलेजों को खोला गया है। इस संबंध में एकेटीयू की आधिकारियों का कहना है कि किसी भी छात्र को जबरदस्ती कॉलेज नहीं बुलाया जा सकता है। जो छात्र कॉलेज आकर नहीं पढ़ सकत हैं उनके लिए आनलाइन का ​भी विकल्प दिया गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी छात्र पर क्लास करने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। जो छात्र स्वेच्छा से आना चाहें उन्हें ही बुलाया जाए।


प्रथम सेमेस्टर के लिए भी पढ़ाई शुरू करने की तैयारी


एकेटीयू के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन/ऑफलाइन या दोनों माध्यम से 24 नवम्बर से संस्थानों की ओर से संचालित किया जाना सुनिश्चित है। उन्होंने साफ किया कि इस दौरान कोविड-19 महामारी से नियंत्रण एवं बचाव के लिए जारी केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी छात्र के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।


लापरवाही हुई तो कॉलेज होंगे जिम्मेदार

विश्वविद्यालय के कुलप​ति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि कॉलेजो के संचालन कोविड—19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही किया जा सकता है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए कॉलेज प्रबंधनों को हर जरूरी उपाय करने होंगे। जहां भी लापरवाही सामने आयेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार