हरियाणा : नायब सिंह सैनी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए, दूसरी बार CM पद की लेंगे शपथ 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पंचकूला (हरियाणा)। नायब सिंह सैनी को बुधवार को यहां सर्वसम्मति से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा की हरियाणा इकाई के नवनिर्वाचित विधायकों ने एक बैठक में सैनी को अपना नेता चुना। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। 

विधायक कृष्ण कुमार बेदी और अनिल विज ने सैनी के नाम का प्रस्ताव दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने इस संबंध में घोषणा की। मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए। 

राज्य में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा।

ये भी पढ़ें- गठबंधन सरकार जम्मू-कश्मीर में लोगों के अधिकार बहाल करेगी : राहुल-प्रियंका 

संबंधित समाचार