शाहजहांपुर: तालाब में डूबकर 14 माह की मासूम की मौत, घर के बाहर गई थी खेलने

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

निगोही/ शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना निगोही क्षेत्र के गांव मधवामई में बुधवार सुबह 14 माह की बच्ची की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ढाई घंटे बाद उसका शव तालाब में उतराता मिला, तब परिजनों को जानकारी हो पाई।

गांव मधवामई निवासी नरेंद्र सिंह की 14 माह की बच्ची नेहा सुबह सात बजे घर के बाहर गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। नरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी व तीन अन्य बेटियां अपने-अपने काम में लगे हुए थे। नेहा गांव के छोटे बच्चों के साथ खेलते-खेलते अचानक कुछ दूरी पर बने तालाब के पास पहुंच गई, जहां वह तालाब में गिर गई। करीब ढाई घंटे बाद 9:30 बजे जब काम से निपटने के बाद नरेंद्र ने बेटी नेहा के बारे में पूछा तो कोई बता नहीं पाया। उसके गायब हुए ढाई घंटा हो चुका था, इसलिए परिवार के सभी लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी तालाब में मासूम बच्ची का शव उतराता दिखाई दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची के शव को देखकर उसकी मां सबसे अधिक बिलख रही थी।

संबंधित समाचार