बरेली: ‘झूठ के दम पर बनी भाजपा सरकार है किसान विरोधी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। झूठ के दम पर बनी भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार में गरीब, मजदूर और किसान परेशान हैं। कोरोना काल काल में गरीबों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किसान विरोधी सरकार ने जुमलेबाजों की फौज खड़ी कर रखी है। यह बातें तीन दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे …

बरेली,अमृत विचार। झूठ के दम पर बनी भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार में गरीब, मजदूर और किसान परेशान हैं। कोरोना काल काल में गरीबों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किसान विरोधी सरकार ने जुमलेबाजों की फौज खड़ी कर रखी है।

यह बातें तीन दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे सपा के राष्‍ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने भुता के केसरपुर में आयोजित जनसभा, बिथरीचैनपुर की ग्राम पंचायत त्रिकुनिया और सारीपुर में रात्रि चौपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उपचुनाव में सपा सभी सीटों पर जीत रही है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर किसान युवा जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राष्‍ट्रीय सचिव ने केसरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सारीपुर और त्रिकुनिया ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में किसानों से संवाद कर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता से त्रस्त होकर समाज का हर वर्ग अब अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार में अपना भविष्य देख रहा है। उन्होंने अखिलेश कटियार शनिवार को भी भोजीपुरा और मीरगंज में जनसभा और रात्रि चौपालों में भाग लेंगे

इस दौरान महासचिव सतेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पुरुषोत्तम गंगवार, गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव, अरविंद यादव, शमीम अहमद, मोहम्मद कलीमुदीन, ओमपाल यादव, संदेश कनौजिया, जय प्रकाश भास्कर, भारती चौहान, सीमा श्रीवास्तव, मीना शाक्य, हरीश सागर, अतुल पाराशरी, गजेंद्र पटेल, वसीम मेवाती, फहीम हैदर, अनमोल तिवारी, अजय पटेल , रश्मि, गोकर्ण यादव, कमल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार