बरेली: श्मशान भूमि के सीमांकन के दौरान हंगामा, टीम से नोकझोंक
बरेली,अमृत विचार। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि की जमीन का सीमांकन करने के लिए पहुंची। निगम को शिकायत मिली थी कि जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सीमांकन कर रही टीम का कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और गलत तरीके से …
बरेली,अमृत विचार। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि की जमीन का सीमांकन करने के लिए पहुंची। निगम को शिकायत मिली थी कि जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सीमांकन कर रही टीम का कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और गलत तरीके से भूमि नापने का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर कुछ लोगों से टीम की नोकझोंक हुई। फिर हंगामा होने लगा।
पीलीभीत बाईपास रोड पर करीब 12 बीघा जमीन श्मशान भूमि के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। इस भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत नगर निगम के पास पहुंची। नगर निगम के कर्मचारी और तहसील के राजस्व विभाग की टीम दोपहर में गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि की पैमाइश के करने के लिए पहुंची। नाप शुरू हुई तो कुछ लोगों के खेत और बाउंड्रीवाल में श्मशान की भूमि होने की बात सामने आई।
इसी बात को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से टीम की नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों ने भूमि की पैमाइश का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद समझाने के बाद उनका गुस्सा शांत हो गया। टीम ने भूमिका सीमांकन कराने के बाद अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया। इस दौरान अजय रत्नाकर, योगेन्द्र, गिरीश, अजय कुमार, दिनेश, ओमपाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
समिति के लोगों को धमकाने पर आक्रोश
गुलाब बाड़ी शमशान भूमि पीलीभीत बाईपास रोड पर शमशान भूमि की दीवार के निर्माण को रोकने पर राजस्व टीम का विरोध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। भूमि नापी पर आपत्ति की और श्मशान भूमि ट्रस्ट समिति के लोगों को धमकी देते हुए कुछ लोग चले गए। भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत मुख्यमंत्री से पोर्टल पर गई थी। गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी और समाज के सभ्य लोग शनिवार को जिला अधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
