शाहजहांपुर: मामी-भांजे का परवान चढ़ा प्यार, नकदी जेवर लेकर दोनों फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

खुटार, अमृत विचार। एक साल पहले जिस घर में मैलानी क्षेत्र की युवती ब्याह कर आई, उसका दिल पति को छोड़ ननद के बेटे से लग गया। मामला मामी-भांजे का था, लिहाजा परिवार वाले समझ नहीं पाएं। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं, मौका मिलते ही महिला ननद के लड़के के साथ घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजन महिला और युवक की रिश्तेदारों के साथ ही अन्य स्थानों पर खोजबीन करने में जुटे हैं।
 
जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व खुटार नगर के रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई थी। महिला का अपनी ननद की लड़के से नजदीकियां बढ़ गईं और एक दूसरे को पसंद करने लगे। युवक खीरी के एक कस्बा में रहता है। इस समय वह खुटार महिला (मामी) के घर आया हुआ था। बुधवार रात को किसी समय महिला ने घर में रखा सारा जेवरात, नकदी उठा ली और युवक के साथ घर से चली गई । बृहस्पतिवार सुबह को परिजनों को इस बात की जानकारी हो पाई। मोहल्ले में इस मामले में काफी चर्चा है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी है। परिजन दोनों की तलाश कर रहे हैं।

संबंधित समाचार