लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना खमरिया क्षेत्र में खानीपुर के पास सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना खमरिया क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी अनीता देवी (60) गुरुवार की दोपहर गांव खानीपुर के निकट पीलीभीत-बस्ती मार्ग को पैदल क्रास कर रही थी। इसी बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिवार वालों को दी। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार