VIDEO- कानपुर में सपा विधायक और जिलाध्यक्ष भिड़े: फोटो खिंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं में मची होड़, सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने की जनसभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने पहली बार जनसभा की। नसीम सोलंकी महाराजगंज जेल में बंद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी है। सीसामऊ सीट से सपा ने उन्हें मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने अभी सीसामऊ से किसी भी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। शुक्रवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कानपुर पहुंचे। सीसामऊ क्षेत्र के भन्नानापुरवा में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

इस दौरान भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचाने को लेकर होड़ मची रही। इस दौरान आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, कैंट विधायक मो. हसन रूमी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे आदि लोग मौजूद रहे। सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को धमका रही है, हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा नहीं है। 

जिलाध्यक्ष और विधायक भिड़े

सीसामऊ उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को पहली बार सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी जनसभा कर रही थी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद और सपा के विधायक अमिताभ बाजपेई, मो. हसन रूमी भिड़ गए। जिलाध्यक्ष फजल महमूद ने विधायक पर चुनाव हारने का आरोप लगाया। जिसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं, दोनों विधायक जिलाध्यक्ष आपस में मंच पर ही भीड़ गए।

Sapa Vidhayak

मामला इतना बढ़ा की विधायक अमिताभ बाजपेयी मंच छोड़ कर चले गए। समर्थकों के समझाने पर वापस मंच पर आए। कार्यक्रम में लगाए गए पोस्टर में भी दोनों विधायको की फोटो गायब थी। मंच से विधायकों के बोलने पर जिलाध्यक्ष ने विधायकों की तरफ उंगली उठाते हुए तमीज में रहने के लिए कहा। इस दौरान नसीम सोलंकी बीच-बचाव करती नजर आई।

IMG-20241018-WA0321 (1)

IMG-20241018-WA0323 (1)

नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है।

ये भी पढ़ें- आत्महत्या की कोशिश : सपा कार्यालय के पास Rape victim ने खाया जहरीला पदार्थ

संबंधित समाचार