मुरादाबाद: राशन डीलर को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद/छजलैट/ अमृत विचार। छजलैट के भीकनपुर गांव में राशन डीलर को गोली मारने की खबर सामने आई है। घटना के समय राशन डीलर घर के बाहर सुबह टहल रहे थे। गंभीर रूप से घायल राशन डीलर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। राशन डीलर की पत्नी ने दो युवकों …
मुरादाबाद/छजलैट/ अमृत विचार। छजलैट के भीकनपुर गांव में राशन डीलर को गोली मारने की खबर सामने आई है। घटना के समय राशन डीलर घर के बाहर सुबह टहल रहे थे। गंभीर रूप से घायल राशन डीलर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। राशन डीलर की पत्नी ने दो युवकों के विरुद्ध नाम दर्ज एवं दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दी है।
थाना छजलैट क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर निवासी राशन डीलर बृजेश उर्फ विजेंद्र सिंह पुत्र लखपत सिंह आज प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनका स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा है जिनका उपचार चल रहा है जहां गांव के पास प्रातः साढ़े पांच बजे थाना क्षेत्र के ग्राम खलीलपुर निवासी अनिल व सुनील एवं दो अज्ञात लोगों ने राशन डीलर को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली राशनडीलर की पीठ पर लगी है। राशन डीलर को प्राथमिक चिकित्सा के लिए सीएचसी कांठ लाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
इस संबंध में घायल राशन डीलर की पत्नी मधु ने उक्त दो युवकों के विरुद्ध नाम दर्ज एवं दो अज्ञात के विरुद्ध छजलैट थाने में तहरीर दी है। घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। आज देर शाम समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी का कहना है कि बृजेश कुमार की राशन की दुकान निलंबित चल रही है। घटना की जांच की जा रही है।
