बरेली: महिला ने डेट पर जाने से किया मना, फेसबुक फ्रेंड ने अश्लील फोटो पति को भेजा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। एक महिला से युवक ने जबरन मिलने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसके पति और बहनोई को उसके अश्लील फोटो भेज दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर थाना किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एक महिला ने बताया कि उसके व्हाट्सएप समेत, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब तीन माह से एक अज्ञात व्यक्ति फोटो भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। वह अश्लील मेसेज भेज कर लगातार मिलने का दबाव बना रहा है और न मिलने पर उसका फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी से परेशान होकर उसने अपना पुराना नंबर बंद कर दिया लेकिन उसने नया नंबर भी कहीं से लेकर दोबारा से परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि न मिलने और पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर उसने 17 अक्टूबर को पति और बहनोई को फोटो भेज कर धमकी दी।

 

संबंधित समाचार