हल्द्वानी में अवैध हथियार तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एसओजी और पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर उनकी तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध देसी तमंचा, एक देसी अवैध बंदूक, और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 

पकड़े गए आरोपी अनिल सिंह और सर्वेश कुमार मुखानी क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों को पुलिस ने बावनडांठ नाला, बसानी रोड पर गिरफ्तार किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह गिरफ्तारी अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में ट्रक गंगा नदी में समाया, चालक और पत्नी की तलाश जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News : उम्मीदों के चिराग बुझने से गम में डूबे दो परिवार, सुपुर्द एक खाक हुए अग्निकांड में जान गवांने वाले युवक
अलीगंज अग्निकांड: LDA उपाध्यक्ष का बड़ा एक्शन, तत्कालीन विहित प्राधिकारी समेत 18 इंजीनियरों पर कार्रवाई की संस्तुति
पहले जागरूकता, फिर कार्रवाई... प्रदेशभर में चलेगा फायर सेफ्टी पर विशेष ऑडिट अभियान, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में CM योगी
Ayodhya News : 11 संत-महंतों ने शेषावतार मंदिर पर किया धर्म ध्वज का आरोहण, चार हजार रामभक्त कार्यक्रम के बने साक्षी
PM मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?