प्लीज! गुटखा छोड़ दीजिए...पति से हुआ विवाद, हमीरपुर में करवा चौथ की पूजा करने के बाद फंदे पर लटक गई पत्नी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। सरीला क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने करवा चौथ की पूजा करने के बाद  फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पति के गुटखा खाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जलालपुर गांव निवासी सुलभ नामदेव ने बताया कि 2021 में अपने मामा की लड़की सारिका से लव मैरिज की थी। रविवार को करवा चौथ व्रत भी रखा था। दोपहर में पत्नी ने पति को गुटखा खाने से मना किया तो इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात में करवा चौथ पर पूजन कर बिना खाना खाये। कमरे में अलग-अलग सो गए।

सोमवार सुबह जागा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की खबर लगते ही भीड़ जमा हो गई। मृतका के ससुर राजकुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ घनश्याम सिंह, नायब तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है। थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर की बर्रा पुलिस ने पकड़ा चोर...बोला- रेलबाजार थानेदार और सिपाही ने पहले ही माल लेकर छोड़ा, गिरी गाज, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

संबंधित समाचार