बाराबंकी: छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर...जिला अस्पताल रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकायत करने गए परिजनों की भी पिटाई

बाराबंकी, अमृत विचार: एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में असफल सगे भाइयों ने उस पर चाक़ू से हमला कर घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किशोरी को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है ।

जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी गांव के बाहर किसी काम से गई थी। वहां पर पहले से घात लगाये बैठे प्रदीप व अर्जुन ने किशोरी को दबोच लिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे। किशोरी के शोर मचाने एवं विरोध करने पर हमलावरों ने किशोरी के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। 

जानकारी होने पर किशोरी की माता व पिता जब आरोपियों के घर पहुंचे तो प्रदीप अर्जुन के पिता, माता ने अन्य के साथ पीड़ित परिवार पर ईट गुम्मों से हमला कर दिया। पीड़िता की मां ने बताया प्रदीप व अर्जुन 5 माह पूर्व उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी कर चुके है। गंभीर रूप से घायल किशोरी का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। सफदरगंज थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- VIP Pass लगाकर चलता मिला ई-रिक्शा : जरूरतमंंद लगा रहे मेला कमेटी ऑफिस के चक्कर

संबंधित समाचार