नेपाल में 20 लाख रुपये की अवैध नकदी बरामद, दो भारतीय गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में गैरकानूनी रूप से 20 लाख रुपये की नकदी रखने के आरोप में मंगलवार को दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के निवासी सलमान कुरैशिया (33) और उमेश सखाराम खानडागले (39) को नेपाल-भारत सीमा पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे भारतीय नंबर प्लेट वाले अलग-अलग वाहनों में सवार थे।

पुलिस ने उनके पास से कुल 20,50,000 भारतीय रुपये बरामद किए और वे इस रकम के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। नेपाल में उचित दस्तावेजों के बिना 25,000 या उससे अधिक भारतीय रुपये नकद रखना गैरकानूनी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों और बरामद नकदी को कपिलवस्तु जिले में राजस्व जांच विभाग को सौंपा गया है। 

ये भी पढ़ें : China–India Border : पूर्वी लद्दाख में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत के साथ हुआ समझौता, चीन ने की पुष्टि

संबंधित समाचार