राजधानी में रेडी टू मूव फ्लैट्स पाने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आवास विकास ने खाली फ्लैटों के लिए खोला पंजीकरण अवध शिल्प ग्राम में करा सकते हैं पंजीकरण लखनऊ। राजधानी में रेडी टू मूव फ्लैट पाने का सुनहरा मौका है। उप्र आवास एवं विकास परिषद ने राजधानी में खाली फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला है। पहले चरण में 7 से 12 नवम्बर तक और दूसरे चरण …

आवास विकास ने खाली फ्लैटों के लिए खोला पंजीकरण अवध शिल्प ग्राम में करा सकते हैं पंजीकरण

लखनऊ। राजधानी में रेडी टू मूव फ्लैट पाने का सुनहरा मौका है। उप्र आवास एवं विकास परिषद ने राजधानी में खाली फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला है। पहले चरण में 7 से 12 नवम्बर तक और दूसरे चरण में 17 से 21 नवम्बर तक अवध शिल्प ग्राम में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण करा सकते हैं।

शिविर में पहले दिन अवध विहार योजना में स्थित भागीरथी इन्क्लेव के लिए पंजीकरण राशि जमा करने वाले ग्राहक हरी कुमार मिश्रा को उप आवास आयुक्त नीलम ने आवंटन पत्र प्रदान किया। शिविर में कुल 89 ग्राहकों ने विभिन्न योजनाओं में खाली फ्लैट्स की जानकारी की। छह ग्राहकों ने फार्म खरीदे जबकि चार ने पंजीकरण धनराशि जमा की। पहले दिन कुल 2.56 करोड़ रुपये की सम्पत्ति बिकी। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ऋण कैम्प लगाया।

संबंधित समाचार