बदायूं: दूध बेचने गए दूधिया का डेढ़ माह बाद भी नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लापता युवक की मां ने जताई अपहरण की आशंका

बदायूं, अमृत विचार। तकरीबन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी लापता हुए एक दूधिया का सुराग नहीं लग सका है। उसकी मां अपहरण की आशंका जताते हुए थाने के चक्कर काट रही है लेकिन बेटे का पता नहीं चल पाया। 

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तालगांव निवासी तस्लीम अहमद उर्फ चमन दूध बेचने का काम करते थे। उनकी मां नाजमा बेगम ने तहरीर देकर बताया कि तस्लीम अहमद रोज की तरह 10 सितंबर को दूध बेचने के लिए बदायूं शहर की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में बाइक से आया था। दोपहर तीन बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। फोन किया तो तस्लीम अहमद का फोन बंद आया। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने उसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, शहाजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, चंदौसी आदि जगहों पर तलाश कर लिया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला है। जिसके बाद से नाजमा बेगम लगातार तलाश कर रही हैं लेकिन कहीं भी पता नहीं चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक सुराग नहीं लग सका है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: DM के आदेश पर BSA ने सभी BEO का रोका वेतन, जानें मामला

संबंधित समाचार